स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर : तीन दिन ठप रहेगी चिकित्सा सेवा, इमरजेंसी सर्विस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से 26 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य कर्मचारी आज यानी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर है। वही इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी है व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। बता दें कि ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने से एम्बुलेंस सेवा भी बंद है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि 26 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। इसमें वेतन विसंगति, नियमितीकरण, 10 प्रतिशत वेतन में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता, लंबित 70 प्रतिशत डीए का लाभ के अलावा पुलिस जैसे 13 माह का वेतन देने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आकस्मिक अवकाश लिए हैं। इसमें दाऊद कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के भी चिकित्सक, स्टाफ़ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी शामिल है। इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी, इसको बाधित नहीं किया गया है। अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। इस आंदोलन में जीवन दीप एवं संविदा कर्मचारी के अलावा आयुर्वेद कर्मचारी भी शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS