हृदय विदारक घटना : इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट, आलू की तरह उबल गए 4 मजदूर, देखिए वीडियो...

रायगढ़. जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी-सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स में इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट होने से 4 मजदूर झुलस गए हैं। सभी मजदूरों को इलाज के लिए फोर्टिस जिंदल हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना आज सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। हालांकि प्लांट प्रबंधन ने दोपहर बाद घटना की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि प्लांट में पहली शिफ्ट में इंडक्शन फर्नेस में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान फर्नेंस में ब्लास्ट हो गया, जिसकी गर्म राख की चपेट में काम कर रहे चार मजदूर आ गए। आनन फानन में मजदूरों को एंबुलेंस से फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जाता है कि घायल एक मजदूर की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभी-अभी जानकारी सामने आई है कि फर्नेस ब्लास्ट में घायल हुए चार मजदूरों में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर का नाम नरेंद्र कुमार है। तीन घायल मजदूरों के नाम भीम कुमार, उमेश कोड़ा, जसवंत कंवर बताया जा रहा है।
मजदूरों के झुलसने की देखिए ह्रदय विदारक वीडियो...
इंडक्शन फर्नेस में खतरों के बीच कैसे काम करते हैं मजदूर, देखिए वीडियो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS