पीकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत : छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे 12 घायल, 1 महिला की दर्दनाक मौत...

X
By - Shreya Gupta |16 July 2022 2:23 PM IST
सभी मध्यप्रदेश के साल्हेवारा गाँव के रहने वाले बताये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि सभी कवर्धा जिले के बहनाखोदरा गाँव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ।
कवर्धा। कवर्धा में एक पीकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। इनमें से 1 महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को डॉयल 112 की मदद से बोड़ला स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी मध्यप्रदेश के साल्हेवारा गाँव के रहने वाले बताये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि सभी कवर्धा जिले के बहनाखोदरा गाँव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरीया गाँव के पास की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS