यहां तेज हवाओं के साथ बारिश : मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी, बिजली भी गुल

X
By - Purnima Mandal |30 May 2022 5:24 PM IST
जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए फिर कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया है। पढ़िए पूरी खबर...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से सोमवार को लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए फिर कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पेड़ बिजली तार पर गिरा है। इसके कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गया। वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में ब्लैक आउट की भी जानकारी मिल रही है। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS