तेज रफ्तार कार की पेड़ से जोरदार टक्कर- कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत 1 घायल

बलौदाबाजार। पलारी थाना अन्तर्गत ग्राम सँडी के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई हादसे में 3 लोगों की कार में ही फसने से मौत हो गई। वही 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पलारी में भर्ती कराया गया है। हादसा रायपुर की ओर जाते वक्त हुआ। हादसा रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुसमी से 4 लोग कार में सवार होकर खोरसी भटिया की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार सांडी मोड़ के समीप पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में फॅसे मृतको को जेसीबी की मदद से कार से निकाला गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वही मृतको का शव मरचुरी में रखवाया गया है। जिसे पोर्स्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के नाम लालता प्रसाद 45 वर्ष, जितेन कुमार 35 वर्ष, अशोक यादव 46 वर्ष ग्राम मोहरा, वहीं घायल भोला गोस्वामी 18 वर्ष ग्राम खोरसी थाना खरोरा का बताया जा रहा है। सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कुसमी आए हुए थे। जहां से वापस लौटते हुए ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS