तेज रफ्तार का कहर : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,फिर सड़क किनारे पलटी, चार घायल

तेज रफ्तार का कहर : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,फिर सड़क किनारे पलटी, चार घायल
X
तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी है। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। जिसे गंभीर रूप से चोट आई है। इस हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी है। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। जिसे गंभीर रूप से चोट आई है। इस हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । इसके बाद ITBP के जवानों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मर्दापाल इलाके में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा रही थी। इसी बीच चौराहे में दूसरी तरफ की सड़क से बाइक सवार भी अचानक पहुंच गया था। बोलेरो वाहन ने बाइक को जोर की ठोकर मारी। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। जिसे गंभीर रूप से चोट आई है। इस हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसका चालक भी घायल हुआ है।

ITBP के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीं पास में ही स्थित ITBP के कैंप में मौजूद जवान भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Tags

Next Story