तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी ठोकर : एक की मौत, दूसरा गंभीर..

धमतरी। हाइवा ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। ठोकर इतनी जोरदार थी की मौके में ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। युवक अपनी दोनों बहन को रायपुर छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। हादसा कुरूद थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के पेंडरवानी निवासी चैनसिंह साहू और भूपेंद्र साहू दोनों अपनी बहनों को छोड़ने के लिए गुरुवार को रायपुर जिले के डूड़ा गांव गए थे। दोनों बहन को छोड़कर रात के करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान धमतरी जिले के भखारा मोड़ के पास सामने से आ रही हाइवा गाड़ी ने इन्हें टक्कर मार दिया। हादसे के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं दोनों भाई सड़क पर ही पड़ रहे गए। दोनों को काफी चोटें आई थीं। जिसकी वजह चैनसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोग ने हादसे की सूचना पुलिस को दी उन्होंने घायल भूपेंद साहू को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को जब्त कर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS