तेज रफ्तार ने फिर ली जान : पेड़ से टकराई बाइक, मौके पर अधेड़ की मौत, गया था मुर्गा लड़ाई देखने

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम 58 वर्षीय बिपत गढ़िया, ग्राम कामता निवासी बताया जा रहा है। हादसा शनिवार रात मगरदहा से तुमड़ीसुर जाने के मार्ग पर हुआ। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
मुर्गा लड़ाई
मिली जानकारी के अनुसार, बिपत गढ़िया कल तुमड़ीसुर गांव मुर्गा लड़ाई देखने गया था। यहां लाखों रुपए का सट्टा चलता है। घर लौटते वक्त अधेड़ की बाइक डौंडी थाना क्षेत्र के मगरदहा से तुमड़ीसुर जाने के मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर देर रात शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया था।
चलता है लाखों रुपए का सट्टा
बताया जाता है कि, डौंडी थाना क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांव में मुर्गा लड़ाई का खेल चलता है। उसमें लाखों रुपए का सट्टा भी चलता है, लेकिन पुलिस आज तक इस पर लगाम नहीं लगा पाई। अब देखने वाली बात होगी कि इस हादसे के बाद इन मुर्गा लड़ाई वाले जगहों पर कब तक पुलिस लगाम लगा पाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS