Highvoltage Drama: प्रेमी से रूठकर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, मनाने चढ़ा प्रेमी... उतरने की करता रहा मिन्नतें.. फिर क्या हुआ पढ़िए...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। यूं तो आएदिन प्रेमी-प्रेमिका का ड्रामा होता रहता है। ताजा मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कोडगार गांव का है। यहां पर प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई, उसे मनाने के लिए पीछे-पीछे उसका प्रेमी भी चढ़ गया। इसके बाद काफी देर तक दोनों आपस में लड़ते रहे। नीचे खड़े लोग उन्हें समझाते रह गए। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेवरी नवापारा की रहने वाली विवाहिता अनीता भैना का अफेयर कोडगार गांव में रहने वाले मुकेश भैना के साथ चल रहा है। अनीता की शादी 6 साल पहले हुई थी और काफी सालों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती मुकेश से हुई और फिर दोनों का अफेयर शुरू हुआ।
प्रेमी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ी महिला
कुछ दिनों पहले ही अनीता अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए कोडगार गांव आ गई। यहां वे दोनों एक साथ एक ही घर में रहने लगे। गुरूवार को दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद महिला घर से निकली और खेत पर लगे 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर जाकर चढ़ गई। वह टावर के बहुत ऊंचाई पर जाकर बैठ गई।

प्रेमिका को मनाने के लिए प्रेमी भी चढ़ गया टावर पर
जब ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी तो वे आवाज लगाकर उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। जब यह बात पूरे गांव में फैली तो बड़ी संख्या में गांव वाले वहां पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान प्रेमी मुकेश भैना भी टावर के पास पहुंचा। बहुत ऊंचाई पर बैठने की वजह से गांव वाले उसे पहचान नहीं पा रहे थे, लेकिन मुकेश ने पहचान लिया। अनीता को मनाने के लिए वह भी टावर में चढ़ गया। टावर में चढ़कर प्रेमी और प्रेमिका ने काफी देर तक हंगामा किया। इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

प्रेमिका को उसके माता-पिता के साथ भेजा घर
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर हाईटेंशन टावर से नीचे उतारा। उनसे पूछताछ की। इसके बाद प्रेमिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया। वहीं अब महिला अपने परिजनों के साथ अपने घर नेवरी नवापारा चली गई। बताया जा रहा है कि, हाईटेंशन टावर में विद्युत प्रवाह लगातार जारी था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS