दो बच्चों की मां पर बिगड़ी उसकी नीयत : पति और बच्चों की जान लेने का भय दिखाकर करता रहा लंबे समय तक यौन शोषण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने है। जिले में शादीशुदा महिला और दो बच्चों की मां से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। बदमाश युवक का महिला के मोहल्ले में आना-जाना था। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले युवक की महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी क्षेत्र की निवासी युवती की शादी साल 2014 में तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। दुर्ग जिले के सुपेला के कृष्णा नगर निवासी 25 वर्षीय सागर भारती तोरवा में अपने रिश्तेदार के घर आता था। तभी उनकी पहचान महिला और उसके पति से हुई। सागर भारती उनके बच्चों को खिलाने के बहाने उनके घर आना-जाना करने लगा। तभी महिला पर उसकी नीयत बिगड़ गई।
मोबाइल पर करता रहा परेशान
महिला से पहचान होने के बाद युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह मोबाइल पर कॉल करके महिला को परेशान करने लगा था। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने 2020 में उसे मिलने के लिए बुलाया। बिलासपुर आने पर युवक के घर जाकर महिला उसे समझाइश दे रही थी। तभी उसे अकेली पाकर युवक ने उसके दोनों बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।
कई बार किया शारीरिक शोषण
महिला ने बताया कि, युवक ने उसे 2020 में धमकी दी थी। और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह कई बार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण इस घटना की जानकारी अपने पति को नहीं दी थी। वह युवक की हरकतों से तंग आकर महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने अपने पति के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्ग के सुपेला में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS