Holi2021: लालभाली और पालक से बनेगा गुलाल, बस्तर की महिलाओं ने निकाला केमिकल कलर का तोड़

X
By - Vinod Dongre |24 March 2021 1:48 PM IST
बस्तर के अंदरूनी इलाके की महिलाएं भी अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत शीतला स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत झाटीबन की महिला सदस्य हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही हैं। सांसद गोदग्राम झाटीबन में समूह की महिलाओं ने 13 दिनों में ढाई क्विंटल हर्बल गुलाल बनाया है। पढ़िए पूरी खबर-
कोण्डागांव। जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम झाटीबन पँचायत में शीतला स्व सहायता समूह इस बार कुछ नया और रचनात्मक काम कर रही है। समूह की महिलाएं हर्बल हरी पत्तेदार भाजियों, पलाश के फूल, गेंदा फूल, धवई फूल, चुकंदर, लाल भाजी, पालक भाजी, सिंदूर के बीज से हर्बल गुलाल बना रही हैं, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। एक ओर जहां लोगों की जीवन शैली में रासायनिक चीजों का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर न केवल प्राकृतिक रंग को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका चला रही हैं। विस्तृत रिपोर्ट देखिए सिर्फ आईएनएच न्यूज पर।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS