बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप का खुलासा, पुलिसकर्मी समेत 7 गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में हनीट्रैन मामले का खुलासा हुआ है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक क्राइम ब्रांच का फर्जी डीएसपी बनकर पीड़ितों से लाखों की वसूली करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सागर जिले से मास्टरमाइंड मुकेश कुर्मी उर्फ मुकुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्मी उर्फ मुकुल शर्मा, सूरज सारथी, आरक्षक रामकुमार खांडेकर, कृष्णा शर्मा, आकाश कुमार निर्मलकर समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने से बिलासपुर में हनीट्रैप रैकेट चल रहा था। इसमें पेंड्रा जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक रामकुमार खांडेकर भी पैसे की लेनदेन में शामिल था।
बताया जा रहा है कि पीड़ित से अश्लील वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपए मांगे थे। पीड़ित हनीट्रैप गिरोह को 36 हजार अब तक दे चुका है। पुलिस ने इन सभी आरोपितों से घटना में प्रयुक्त 6 नग मोबाइल, बैंक पर्ची डिटेल तथा 15 हजार रुपए नगद जब्त किये हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS