भीषण सड़क हादसा : 8 लोगों की मौत, गृह ग्राम पहुंचा मृतकों का पार्थिव शरीर, शव यात्रा में शामिल हुए पीसीसी चीफ, दिया कांधा

कुलजोत संधु/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से लगे सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कोंडागांव और जगदलपुर के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के शव को बुधवार को उनके गृह ग्राम लाया गया है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
आरक्षक ने की थी आत्महत्या
उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले के ग्राम बम्हनी निवासी आरक्षक साजेंद्र ठाकुर ने 13 नवंबर को धनोरा थाना में खुद को गोली मार कर आत्महत्या की थी। आरक्षक का आज दशगात्र है। इसके चलते सभी परिजन एक वाहन में सवार हो कर भद्राचलम में आरक्षक का अस्थि विसर्जन करने गए थे। सभी वहां से वापस रहे थे, इस दौरान आंध्रप्रदेश के चिंतूर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 8 लोग की मौत हो गई थी। आज सभी का पार्थिव देह कोंडागांव के ग्राम बम्हनी और जगदलपुर के पंढरी पानी लाया गया है। बता दें कि ग्राम बम्हनी में 3 और पंढरी पानी में 5 पार्थिव शरीर लाया गया है। देखिए वीडियो-
शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने ग्राम बम्हनी पहुंचे मोहन मरकाम
वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम और प्रशासनिक अधिकारी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने ग्राम बम्हनी पहुंचे हैं। शव यात्रा के दौरान मोहन मरकाम ने अर्थी को कंधा दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार्तिक और दिव्यांशु का इलाज भद्राचलम में चल रहा है। बता दें कि आरक्षक साजेंद्र ठाकुर का आज गांव में दशगात्र कार्यक्रम था, लेकिन इस बड़े हादसे से उसके घर में ताला लगा है। गांव में संनाटा पसरा हुआ है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS