भीषण सड़क हादसा : एमपी की ओर से फर्राटे भरती कवर्धा आ रही बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख पुकार, 6 गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा : एमपी की ओर से फर्राटे भरती कवर्धा आ रही बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख पुकार, 6 गंभीर रूप से घायल
X
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

कवर्धा। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में बच्चे औऱ महिलाएं भी शामिल है। बस मध्यप्रदेश से कवर्धा आ रही थी। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी घाटी की है।

Tags

Next Story