भीषण सड़क हादसा : डंपर की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की मौके पर ही मौत, डंपर चालक फरार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। इसके चलते उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
दरअसल कल रात बाइक सवार को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार को गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने शव को उठाया और दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं
मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात साढ़े 9 बजे के आस-पास की है। सुपेला चौक में पेट्रोल पंप के ठीक सामने यह सड़क हादसा हुआ। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मृतक के बारे में पूछताछ करने पर कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह गाड़ी के नंबर व अन्य दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की जाएगी और परिजनों को उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
घटना का मुख्य कारण है फोरलेन की खस्ताहाल सर्विस रोड
वहीं, लोगों का कहना है कि इस सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण फोरलेन की खस्ताहाल सर्विस रोड है। फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी सर्विस रोड पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे वहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन दो पहिया वाहन चालक स्लिप खाकर बड़ी गाड़ियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, कल यह सड़क दुर्घटना से ये दूसरी मौत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS