भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, सिर हुआ धड़ से अलग, पहचानना मुश्किल

भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, सिर हुआ धड़ से अलग, पहचानना मुश्किल
X
युवक पेपर देकर देर रात लौट रहा था। इस दौरान वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक का सिर ही धड़ से अलग हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात की यह घटना है। इस दौरान युवक पेपर देकर लौट रहा था। मामले में अब तक अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं हो पाई है। पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार निवासी 34 वर्षीय अमर लाल पटेल पेपर देने के लिए रायपुर गया हुआ था। इसके बाद वह पेपर देकर देर रात लौट रहा था। इस दौरान वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वोटर आईडी से हुई पहचान

बताया जा रहा है कि, आस-पास के लोग जब रात के करीब 12 बजे के आस-पास मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना स्थल के कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है। इसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है।

लिफ्ट लेने की कोशिश के दौरान हुआ हादसा

घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि, वह ट्रेन से आ रहा है लेकिन, चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि वह चांपा स्टेशन से उतरने के बाद लिफ्ट लेकर ही ब्रिज तक पहुंचा था। इसके बाद वह आगे फिर से लिफ्ट लेने की कोशिश में था। इस दौरान यह हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Tags

Next Story