CG के इस शहर में हुड़दंगी बेखौफ : लड़कों के बाद लड़कियों की भी मटरगश्ती... कार का सनरूफ खोलकर छत पर बैठ रहीं, कहीं चार लड़कियां एक ही स्कूटी पर फर्राटे भर रहीं

CG के इस शहर में हुड़दंगी बेखौफ : लड़कों के बाद लड़कियों की भी मटरगश्ती... कार का सनरूफ खोलकर छत पर बैठ रहीं, कहीं चार लड़कियां एक ही स्कूटी पर फर्राटे भर रहीं
X
2 लड़कियां कार का सनरूफ खोलकर बाहर खड़े होकर मौज कर रही थी। फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का भिलाई शहर जैसे हुड़दंगई का अड्डा बन गया है। एक बार फिर यहां लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का वीडियो सामने आया है। इसमें 2 लड़कियां कार का सनरूफ खोलकर बाहर खड़े होकर मौज कर रही थी। किसी ने इसकी शिकायत यातायात हेल्पलाइन नंबर पर कर दी। इसके बाद पुलिस ने धारा 184 खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के कारण 2 हजार का चालान काटने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का वीडियो शहर के स्मृति नगर का है। वहीं 26 जनवरी को भी सेक्टर के एवेन्यू की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। देखिए वीडियो-


चलती बाइक पर कपल का रोमांस

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में भिलाई के ग्लोब चौक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कपल रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में देखा गया था कि, एक बिना नंबर की हाई स्पीड बाइक में एक लड़का फिल्मी स्टाइल में लड़की को बाइक की टंकी पर बैठाया था। इस दौरान लड़की लड़के को गले लगाकर रोमांस कर रही थी। लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर रोमांस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था।

वाहन चालक को बारातियों ने पीटा

वहीं एक फोटो सामने आई है, जिसमें चार लड़कियां एक ही स्कूटी पर फर्राटे भरते हुई दिखीं। साथ ही सुपेला मार्केट के पास CG 04 LG 7660 के चालक ने सामने से आ रही बारात के 2 लोगों को ठोकर मार दी थी। वाहन चालक और बाराती दारू के नशे में थे। बारात के कुछ लोगों ने आवेश में आकर वाहन चालक को पीटा और वाहन का कांच फोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला सामने आने के बाद जनता से आह्वान किया है कि, लापरवाही का वीडियो और फोटो पुलिस को भेजें। पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।


Tags

Next Story