108 कलशों के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा : महिलाओं ने सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर भागवत कथा की निकाली पोथी यात्रा..

गीदम। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 108 कलशों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाल कर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया| यह शोभा यात्रा होटल जे. आर. पैलेस मेन रोड से बाबा रामदेव मंदिर से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची| इसमें 108 महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर भागवत कथा की पोथी यात्रा निकाली|

मिली जानकारी के अनुसार, कथा के यजमान चांडक मल जी सोनी ने अपने सह परिवार के साथ भागवत कथा की पोथी का पूजन किया| कथा के शुरुवात में बलसंतों ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया| जोधपुर राजस्थान से पधारे संत कृपाराम ने कथा में भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन विस्तार से किया| महाराज ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया| कथा का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक का था| बताया जा रहा है कि इस कथा का सीधा प्रसारण "कृपाराम जी लाइव" यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS