थम नहीं रहा वन्यप्राणियों का शिकार : 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 कोटरी का शव बरामद ...

थम नहीं रहा वन्यप्राणियों का शिकार : 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 कोटरी का शव बरामद ...
X
बुधवार देर रात कोदोभाठा के जंगल से 2 कोटरी का शिकार कर 4 आरोपी गांव की ओर लेकर जा रहे थे। आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अवध राम, लोचन और हेमंत को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं चौथा आरोपी फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर ...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वन्य प्राणियों के शिकार के मामले भी लगातार फूट रहे हैं। गरियाबंद जिले के मैनपुर वन परिक्षेत्र में बुधवार को वन विभाग की टीम ने 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 कोटरी हिरण प्रजाति का वन्यप्राणी का शव बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कोदोभाठा के जंगल से 2 कोटरी का शिकार कर 4 आरोपी गांव की ओर लेकर जा रहे थे। आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अवध राम, लोचन और हेमंत को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं चौथा आरोपी फरार हो गया। एसडीओ राजेंद्र सोरी ने कहा कि, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags

Next Story