पत्नी का मर्डर कर पति फरार : गुस्सा आते ही बस डंडा उठाया मारने लगा... जान निकलने तक पीटता रहा

पत्नी का मर्डर कर पति फरार : गुस्सा आते ही बस डंडा उठाया मारने लगा... जान निकलने तक पीटता रहा
X
ग्राम सेमरा में पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची, तब तक पति फरार हो गया था। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर...

भोजराज साहू - धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची, तब तक पति फरार हो गया था। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सेमरा में मामुली बातों पर पति -पत्नी के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर युवक ने पत्नी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटना स्थल पहुंची, तो तब तक महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के संबंध में परिजनों के अलावा पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने फरार पति की तलाश जोर शोर से शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पत्नीहंता को दबोच लिया जाएगा।

Tags

Next Story