सप्ताहभर के लिए मायके गई पत्नी तो पति हुआ नाराज : घर लौटते ही मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाया, पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति ने अपनी बीवी को मिट्टी तेल (केरोसिन) डालकर जिंदा जला दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने बीवी को इसलिए मारा डाला क्योंकि वो अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
सूचना के मुताबिक, पोखरा गांव के वार्ड नंबर 13 में थान सिंह चंदेल अपनी बीवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी बीवी अपने 3 बच्चों के साथ एक सप्ताह के लिए मायके चले गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी थान सिंह अपनी बीवी से नाराज था। उसकी बीवी 11 अक्टूबर को अपने भाई और बच्चों के साथ वापस घर आई। जैसे ही भाई अपनी बहन को छोड़कर घर वापसी के लिए निकला वैसे ही मौका देखकर थान सिंह ने अपनी बीवी के साथ विवाद शुरू कर दिया और उसे गाली देने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि थान सिंह ने रसोई में रखा मिट्टी तेल उठाया और अपनी बीवी के शरीर पर डालकर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर थान सिंह वहां से भाग निकला। जैसे ही आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने इस बात की शिकायत राजिम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन थान सिंह का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS