IAS और IPS ने की कोर्ट मैरिज : साहब छत्तीसगढ़ केडर के तो मैडम हैं तेलंगाना केडर से

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (Raigarh district )में सहायक कलेक्टर(Assistant Collector) के पद पर पदस्थ 2022 बैच के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट (IAS officer Yuvraj Marmat )ने आज तेलंगाना कैडर (Telangana cadre )की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका (IPS officer P. Monika )के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके नव युगल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS