ID recovered: सर्चिंग के लिए निकले थे जवान, मिले चार-चार किलो के दो बम, कैसे किया डिफ्यूज... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर(Bijapur) और सुकमा (Sukma) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मोकुर गोला कोण्डा की पहाड़ी से सुरक्षाबलों ने आठ किलोग्राम IED बरामद (Recover) किया है। बता दें कि, सुरक्षाबलों की एक टीम एरिया डॉमिनेशन (Area Domination) के लिए निकली हुई थी। सर्चिंग के दौरान उन्हें IED मिली, जिसे टीम के बम निरोधक दस्ता (bomb disposal squad) ने डिफ्यूज कर दिया।
बताया जा रहा है कि, कोबरा 210 की टीम बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोला कोण्डा की पहाड़ी की तरफ एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली हुई थी। इस दौरान उन्हें 4-4 किलोग्राम के दो IED मिले, जिसे बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) ने डिफ्यूज कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS