CG News : नक्सलियों का लगाया IED लगा सुरक्षाबलों के हाथ, कर दिया गया डिफ्यूज... देखिए वीडियो और सुनिए कितना तेज धमाका हुआ

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंण्डे ग्राम पंचायत में पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 किलोग्राम आईडी बम बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के कोंण्डे गांव का है। जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन में 3 किलो का आईडी बम प्लांट करके रखा था। दैनिक दिनचर्या के अनुसार सुरक्षाबल सर्चिंग पर निकले थे, तभी उन्हें जमीन में लगा यह बम दिखाई दिया। बम की सुचना तत्काल बम निरोधक दस्ते को दी गयी, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है।
इस पुरे मामले को लेकर ASP प्रशांत शुक्ला ने कहा कि, यह बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। इस बम की चपेट में हमारे सुरक्षाबल ही नहीं ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ सकते थे। जवानों की सूझ-बूझ से हमने एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया है। आईडी बम 3 किलो का है और इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS