मड़वा पॉवर प्लांट उपद्रव के आरोपी नहीं मिले तो प्रतिनिधि मंडल को ही कर लिया गिरफ्तार

जांजगीर: मड़वा पावर प्लांट में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी लोग उपद्रवी बताए जा रहे हैं। हालांकि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे सभी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान अंदर ही थे। तेंदूभांठा में अटल बिहारी ताप विद्युत गृह में 29 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भू विस्थापितों ने रविवार शाम कार और 4-5 बाइक में आग लगा दी और प्लांट में जमकर तोड़फोड़ की थी। जिस समय उपद्रव शुरू हुआ, तब प्रशासनिक अधिकारी और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत होनी थी। इसके लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अंदर भी जा चुका था। इससे पहले ही बवाल हो गया। जिसमें पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। जिसके पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 400 उपद्रवियों पर 5 अलग-अलग FIR दर्ज की है। इसी में से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि ये सभी लोग वार्ता के लिए अंदर ही मौजूद थे। पुलिस ने इनके ऊपर उपद्रव, हमला करने, षड्यंत्र रचने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तारी हुए आरोपियों का ब्यौरा
- नक्टीघाट निवासी विकास कुमार,
- बोडसरा लछनपुर निवासी संतोष कुमार साहू,
- नैला निवासी रामदास महंत,
- कोसमा हामु मडवा निवासी रामासाहू,
- बसंतपुर निवासी दीपक कुमार,
- बसंतपुर निवासी करूणानंद साहू,
- सरखो निवासी रमेश कुमार खरे व प्रदीप कुमार राठौर,
- तेंदूभांठा निवासी फिरतराम महरा, जांजगीर निवासी प्रदीप बरेठ शामिल है।
सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS