राजधानी में अवैध शराब : पुलिस ने पकड़ी 27 पेटी विदेशी महंगी शराब, ढाई लाख से ज्यादा निकली कीमत

मो.हसन-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 27 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार बताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जोरा के एक मकान से मिली शराब
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के अमलीडीह का रहने वाला तस्कर विनय मुंजर काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था। विनय मुंजर जोरा स्थित एक मकान में शराब को डंप रखा हुआ था। इस बात की खबर पुलिस को मुखबिरों से मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय मुंजर गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार के करीब है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS