राइस मिल उद्योग में अवैध वसूली : कैबिनेट मंत्री को दी जानकारी, क्या निकल पाएगा समाधान...

राइस मिल उद्योग में अवैध वसूली : कैबिनेट मंत्री को दी जानकारी, क्या निकल पाएगा समाधान...
X
छत्तीसगढ़ के राइस मिल में भ्रष्टाचार का उजागर किया गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की गई है...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर : राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय कोषाअध्यक्ष रोशन चंद्राकर ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के राइस मिल में भ्रष्टाचार का उजागर किया गया है। दरअसल, 20 फरवरी 2023 को वाणिज्य भवन नई दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कहा गया था कि, एफसीआई के कार्य को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रखा जाए, अगर कोई अधिकारी आपके काम में वाधा डालता या इस तरह का कोई काम करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज की जाए। इसी तर्ज पर रोशन चंद्राकर ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल से साझा किया है कि, छत्तीसगढ़ में एफसीआई के बड़े अधिकारियों की जानकारी में यह आया है कि, करोड़ों रुपये वसूले जा रहे है। साथ ही कहा कि, अगर आपको यकीन नहीं तो मैं धमतरी जिले के राइस मिलर्स से केंद्रीय एजेंसी का सीधे तौर पर सामना करवा दूंगा। बता दें, 15 साल भाजपा के शासनकाल में और वर्तमान में जो कांग्रेस सरकार के 5 साल पूर्ण होने जा रहा है, उसमें भी अवैध वसूली चल रही है।

किन-किन अधिकारियों ने लिया वसूली का पैसा...पढिएं




Tags

Next Story