कांग्रेस की जन जागरण पद यात्रा के ज़वाब में भाजपा अब बजाएगी नगाड़ा

जगदलपुर: में कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाने के लिए अब भाजपा नगाड़ा बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन करेगी। जल्द ही बूथ स्तर से इसकी शुरुआत की जाएगी। भाजपा की दूसरी कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। शहर के हर बूथों में जाने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ और केंद्र सरकार की नाकामी को गिनाने के लिए कांग्रेसी भी पिछले 2 सप्ताह से जन जागरण पद यात्रा जारी रखे हुए हैं। रोजाना शहर से लेकर गांव के पारा-मोहल्ला के चक्कर लगा रहे हैं।
इधर, पूर्व विधायक संतोष बाफना ने बताया कि दिसंबर के महीने में पार्टी विभिन्न तरह के आयोजन कर रही है। कार्यसमिति की बैठक में उसी की विशेष रणनीति बनाई गई है। साथ ही भूपेश बघेल की सरकार की असफलताओं को जनता तक लेजाया जाएगा। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया जाएगा
इधर सड़क पर उतरे कांग्रेस सरकार के मंत्री
केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के मंत्री भी अब सड़क पर उतर आए हैं। शनिवार को दंतेवाड़ा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा खुद जिला मुख्यालय की सड़कों पर पैदल घूमे। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और केंद्र सरकार की नाकामियों को बताया। इससे पहले वे सुकमा और बीजापुर जिले में भी जन जागरण पदयात्रा में शामिल हुए थे। कवासी लखमा ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जब तक 70 रुपए प्रति लीटर नहीं होंगे तब तक कांग्रेस यूंही अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS