CG Politics : चुनावी जमीन की तलाश में आप, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने अकलतरा में आजमाया जोर

अकलतरा। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी प्रचार को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए अकलतरा पहुंचे। अकलतरा में उन्होंने रोड शो का आयोजन किया और चुनावी रैली का आयोजन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली और पंजाब के बाद अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के रण में इस बार आप ने भी अपने प्रत्याशी उतारे है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान और राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे रायपुर पहुंचे, जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने अकलतरा में चुनावी रोड का आयोजन किया। आप ने अकलतरा से आनंद प्रकाश मिरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 17 नवंबर को अकलतरा में वोटिंग होनी है, ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा की छत्तीसगढ़ की रेस में आप अपनी जगह बना पाती है या नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS