religious ceremony : सावन के आखरी सोमवार में शिवालयों में उमड़ी भीड़... कैलाश गिरी शिव मंदिर समिति में हुआ विशेष अनुष्ठान

religious ceremony : सावन के आखरी सोमवार में शिवालयों में उमड़ी भीड़... कैलाश गिरी शिव मंदिर समिति में हुआ विशेष अनुष्ठान
X
सोमवार को कैलाश गिरी शिव मंदिर समिति वसंत विहार कॉलोनी में महा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो महीने तक चलने वाले सावन पर्व का कल आखिरी सोमवार था। ऐसे में इस खास मौके पर शिवालयों(pagodas) में बम-बम भोले का जयघोष सुनाई दिया। वहीं आखिरी सोमवार को कैलाश गिरी शिव मंदिर (Kailash Giri Shiv Mandir)समिति वसंत विहार कॉलोनी में महा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।


पुराणों में भी है सावन सोमवार का वर्णन

हमारे हिंदू धर्म में सावन सोमवार का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है और जिसका हमारे धर्मग्रंथों और पुराणों में भी वर्णन किया गया है।माना जाता है कि, भगवान शिव सावन के महीने में धरा धाम पर विराजमान रहते हैं और कण-कण में उनका वाश होता है।

पूजा सहित भंडारे का किया गया था आयोजन

इस अवसर पर भगवान शिव (Lord Shiva)को 56 भोग भी लगाया गया, मंदिर समिति द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को शिव जी का महाआरती तथा संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी आयोजित किया गया विगत तीन वर्षों से कॉलोनी वासियों के लिए यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है।




Tags

Next Story