स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : 24 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन, पदाधिकारियों ने कहा- जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी...

स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : 24 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन, पदाधिकारियों ने कहा- जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी...
X
स्वास्थ्य कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल की वजह से प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज,जिला अस्पताल,स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं ठप हो जाएंगी।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- राज्य सरकार से नाराज चल रहे स्वास्थ्य कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल की वजह से प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज,जिला अस्पताल,स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं ठप हो जाएंगी। 60 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। रायपुर में तूता स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य कर्मचारी 24 सूत्रीयां मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें, वेतन विसंगति,नियमितिकरण,भत्ता बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती समेत कई मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी अड़े हुए हैं। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर कहा कि, जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।


Tags

Next Story