Independence day celeberation: नगर पालिका कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही, तिरंगे लाइट के क्रम में कर दिया बदलाव

देवेश साहू-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार (Balodabazar) जिले में नगर पालिका कार्यालय (municipal office) के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय को लाइटनिंग करके सजाया गया है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही (Negligence) के चलते तिरंगे लाइट के क्रम में ही बदलाव देखने को मिला।
बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां देश भर में जारी है। ऐसे में बलौदाबाजार के नगर पालिका कार्यालय को रौशन करने के लिए तिरंगा रंग के लाइट लगवाए गए, लेकिन तिरंगे के क्रम को ही बदल दिया गया। कार्यालय सफेद, नारंगी और फिर हरे रंग की लाइट से सजा हुआ है। इस लापरवाही से साफ जाहिर होता है कि, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी आखिर कितने जिम्मेदार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS