जगदलपुर में लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट : रायपुर-दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सेवा...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबलों के लिए खुशखबरी है। जवानों को छुट्टीयों पर जाते समय सफर की समस्या को दूर करने के लिए नई पहल की गई है। इस पहल से अब जवान जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे प्लेन में रायपुर और दिल्ली तक जा सकेंगे। दरअसल मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और इंडिगो ने आज यानी शनिवार से जगदलपुर से सीधे रायपुर और दिल्ली तक के लिए विमान उड़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत बस्तर में तैनात फोर्स के जवानों को दिल्ली तक की यात्रा कराई जा रही।
इंडिगो की फ्लाइट का यहां से सप्ताह में 3 दिन संचालन किया जाएगा। शनिवार, रविवार और बुधवार को फ्लाइट जगदलपुर आएगी और जवानों को रायपुर होते हुए दिल्ली लेकर जाएगी। आज शाम 4ः30 बजे पहली फ्लाइट जगदलपुर एयरपोर्ट में लैंड हुआ। एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी, हालांकि यह शेड्यूल लाइट नहीं है। इसके बावजूद इंडिगो की फ्लाइट पहली बार बस्तर आ रही है। इसलिए फ्लाइट का वाटर केनन से स्वागत किया गया। इस बीच इंडिगो ने जगदलपुर एयरपोर्ट में अपना काउंटर भी खोल दिया है। फिलहाल इस काउंटर से जवानों के टिकट बुक नहीं की जाएगी। उनकी टिकट की बुकिंग उनके मुख्यालय के माध्यम से ही होगी। बता दें कि आज से शुरू हुई फ्लाइट से 37 जवान दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिसमें 7 जवान आईटीबीपी के हैं। जल्द ही आम लोगों के लिए भी इंडिगो अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS