कस्मे-वादे के बीच आई बेवफाई : रेप का आरोप लगने पर लड़का बोला-जेल जाना मंजूर... पर उससे शादी नहीं करूंगा

भिलाई- छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में दोस्ती, मोहब्बत और फिर प्यार के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को लड़की की बेवफाई मंजूर नहीं थी, आरोपी पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है और दो साल से लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों ने एक-दुजे के साथ शादी करने का वादा भी किया था। आरोपी ने शादी का हवाला देते हुए लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जिसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर लड़की ने भिलाई की भट्ठी थाने में रेप का केस दर्ज करवाया है।
दोनों की मुलाकात कहां हुई...
बता दें, 2 सालों से रिश्ते में रहने के बाद लड़की ने युवक को शादी करने का दबाव बनाया था। लेकिन लड़के ने शादी से साफ मना दिया, युवक की उम्र 30 साल है और उसका नाम दानेश्वर डडसेना बताया जा रहा है। आरोपी युवक इंश्योरेंस एजेंट है और लड़की भी किसी बीमा कंपनी में काम करती है। दोनों की मुलाकात किसी काम को लेकर 2 साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन शादी का वादा कर युवक बाद में अपनी बात से मुकर गया। मुलाकात के कुछ दिन बाद लड़का पुणे चला गया, वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी 2023 को फिर से लड़की का शारीरिक शोषण किया।
जेल की हवा खाना मंजूर...शादी नहीं करूंगा
जानकारी के मुताबिक आरोपी के पिता कैंसर की बीमारी से जुझ रहे है। उसके घर में एक छोटा भाई और मां-बाप ही हैं। अहम बात यह है कि घर वालों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था और आरोपी के पिता ने कहा था कि, लड़की से प्यार करते हो तो शादी कर लो। लेकिन लड़के ने साफ तौर पर कहा कि, मैं जेल जा सकता हूं, लेकिन शादी नहीं कर सकता। ऐसा उसने इसलिए कहा, क्योंकि लड़की उसके साथ बेवफाई कर रही थीं। इसलिए वो ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS