छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ : साव बोले- हमारी नहीं तो शंकराचार्य स्वामी की बात सुन ले सरकार, सतर्क होने का समय

छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ : साव बोले- हमारी नहीं तो शंकराचार्य स्वामी की बात सुन ले सरकार, सतर्क होने का समय
X
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, ताकि बड़ी मात्रा में बाहरी लोग छत्तीसगढ़ में प्रवेश न कर पाए।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि, प्रदेश में धार्मिक विवाद और अशांति का माहौल रोहिंग्या मुसलमानों की वजह से हो रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत राज्य में बांग्लादेशी शरणार्थियों की तरफ से अशांति फैलाई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, ताकि बड़ी मात्रा में बाहरी लोग छत्तीसगढ़ में प्रवेश न कर पाए। बाहर देशों से लोगों का आना चिंता का विषय बना हुआ है।

ओल्ड पेंशन स्कीम पर हो रही धोखाधड़ी- साव

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, 98 प्रतिशत कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम को चुने जाने पर भी सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। जिन लोगों के पास यह सुविधा पहुंचनी चाहिए, उसे सही तरह से नहीं पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कहा कि, इन कर्मचारियों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालें।

परिवार के साथ देखें 'द केरल स्टोरी'...

द केरला स्टोरी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखना चाहिए। क्योंकि यह मूवी महिलाओं को जाकरूक करने वाली है। केरला में बेटियों के साथ बदसलूकी हो रही है। राष्ट्र विरोधी ताकते महिलाओं के साथ छल कर रही हैं। हम चाहते है कि, छग की बेटोयो के साथ अनहोनी न हो, इसलिए फिल्म को देखनी बेहद जरूरी है।

Tags

Next Story