गांजा तस्करी रोकने पहल, ओडिशा-छत्तीसगढ़ की होगी बैठक, निगरानी के लिए चेकपोस्ट

रायपुर. पत्त्थलगांव में गांजा तस्करों द्वारा एक रैली पर गाड़ी चढ़ाए जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार गांजा तस्करी रोकने कड़े कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांजा तस्करी रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए हैं। गांजा तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा राज्य से लगती हैं। वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्थाई अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने को कहा है। इन स्थानों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेंगे और निगरानी करेंगे।
समन्वय बनाने के दिए निर्देश
बताया गया है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS