आत्मानंद विद्यालय में अन्याय : फेयरवेल देने से नाराज प्राचार्य ने 11वीं और 12वीं कक्षा के 104 विद्यार्थियों को किया निलंबित

X
By - Ck Shukla |11 Jan 2023 4:03 PM IST
बच्चों के स्कूल परिसर से बाहर फेयरवेल पार्टी करने से स्कूल के प्राचार्य नाराज हो गए। इस नाराजगी में उन्होंने सभी बच्चों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। पढ़िए पूरी खबर ...
तुलसी राम जायसवाल-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य अपनी मनमानी करते नजर आ रहे हैं। प्राचार्य ने कक्षा 11 और 12वीं के 104 बच्चों को 14 जनवरी 2023 तक निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
Delete Edit 

दरअसल बलौदाबाजार भाटापारा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 11 और 12वीं के 104 बच्चों ने स्कूल परिसर से बाहर फेयरवेल पार्टी की, जिससे उनके प्राचार्य केशव देवांगन नाराज हो गए। इतने नाराज हो गए कि वे मनमानी करने पर उतर आए हैं। उन्होंने सभी बच्चों को 14 जनवरी 2023 तक निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS