पिता को झांसा देकर मासूम बच्ची से दुष्कर्म : पिता को शराब लेने भेजकर 5 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने दी कठोर सजा

जांजगीर-चांपा। 5 साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दुष्कर्मी को 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर 5 साल से ज्यादा सजा कटाने के निर्देश दिए हैं। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। रिश्तेदार युवक ने बच्ची के पिता को शराब लेने भेज दिया था। इसके बाद रेप किया।
जानकारी के मुताबिक, जिले के पामगढ़ क्षेत्र निवासी धनंजय भारद्वाज 22 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन के दिन अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा था। वहां रिश्तेदार के साथ शराब पीने को लेकर बात होने लगी। इस पर रिश्तेदार की पत्नी ने रक्षाबंधन के दिन शराब पीने से मना किया और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। पति नहीं माना तो गुस्से में महिला घर छोड़ अपने देवर के यहां चली गई। इसके बाद धनंजय ने रिश्तेदार को शराब लेने भेज दिया। इस दौरान धनंजय ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद रिश्तेदार जब शराब लेकर घर लौटा तो बच्ची खून से लथपथ रो रही थी। यह देखकर उसने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धनंजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS