भंडारण और ज्यादा दाम पर बेचने की शिकायत,फर्टिलाइजर दुकानों की जांच...

दुर्ग। फर्टिलाइजर के भंडारण और अधिक मूल्यों में बेचे जाने की शिकायत को लेकर आज जिले भर में कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने जिले के तीनों ब्लाकों में फर्टिलाइजर के भंडारण और दाम को लेकर औचक निरीक्षण किया है।
धमधा में हुई जांच को लेकर जानकारी देते हुए एसडीएम बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि धमधा, अहिवारा और मुरमुंदा के दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां भंडारण की जांच की गई और मूल्य को लेकर भी जांच की गई। जहां जांच के बाद किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है। दुर्ग ब्लाक के निरीक्षण पर एसडीएम विनय पोयाम ने बताया कि यहां पर भंडारण की विशेष रूप से जांच की गई। उप संचालक कृषि श्री राजपूत ने बताया कि भंडारण के साथ ही जरूरी फाइलों का संधारण भी देखा गया। चार में तीन दुकानों में जरूरी फाइलों का संधारण नहीं किया गया था। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। पाटन में टीम सोनपुर में जांच कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक टीमों द्वारा फर्टिलाइजर दुकानों की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS