5 लाख से अधिक के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

केशकाल। फरसगाँव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरार्ज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास कार में रखा कुल 107.130 किलो ग्राम गांजा जब्त कर कार्रवाई की है। गांजे की कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।
प्रदेश सरकार द्वारा नशीली दवाओं, मादक पदार्थ के दुरुपयोग, तस्करी एवं दुष्प्रभाव पर जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाकर नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए कोंडागांव पुलिस जिले में ''नशे से आजादी पखवाड़ा'' आयोजित कर गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला कोण्डागांव अंतर्गत फरसगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना फरसगांव बोरगांव के मध्य स्थित शिव मंदिर के पास जंगल में एक गोल्डन रंग की हुण्डई सेन्ट्रो कार CG 10 ZD 3880 को संदेह के आधार पर नाकेबंदी कर रोका गया। ड्राइवर वाहन को किनारे खड़ा कर पहाड़ी की आड़ में जंगल में फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर वाहन से 25 पैकेट में कुल 107.130 कि.ग्रा. गांजा पाया गया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। पकड़ा गया व्यक्ति तेलुगु भाषी होने के चलते पुलिस को समस्या आ रही थी, तभी स्थानीय दुभाषिए का उपयोग करने पर आरोपी ने अपना नाम शीशा बोलदास निवासी ग्राम लबरू जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश बताया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS