अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया गया सम्मानित, होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया गया सम्मानित, होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन
X
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। पढ़िए पूरी खबर...

संजय यादव/कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की ओर से कवर्धा के एक निजी होटल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में महिलाओं के उत्थान के लिए स्व. सुषमा स्वराज जी की ओर से किए गए कार्यों की स्मृति में भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें फाग गीत और नंगाड़े के साथ फूलों की होली खेलकर सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में आई महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ अपनी सहभागिता निभाई। देखिए वीडियो-

मातृ शक्तियों को मिला सुषमा स्वराज अवार्ड

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि स्व.सुषमा स्वराज जी हम सभी महिलाओं के एक आदर्श हैं। सरल और सहज स्वभाव, एक प्रखर वक्ता और कुशल राजनेत्री के रूप में उन्होंने देश में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। महज 25 वर्ष की आयु में उन्होंने हरियाणा सरकार में सबसे युवा मंत्री का दायित्व निभाया। सुषमा स्वराज जी 7 बार संसद सदस्य और 3 बार विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं। इसके साथ ही दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी उनके राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए और उनके प्रति अपनी स्मृतियों को व्यक्त करने के लिए हमारे कवर्धा जिले की मातृ शक्तियों को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। देखिए वीडियो-



Tags

Next Story