लौह अयस्क परिवहनकर्ताओं ने किया चक्का जाम : ट्रकों को पुलिस के रोकने से उपजी नाराजगी, TI के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अंजरेल लौह अयस्क समिति ने अंतागढ़ मार्ग पर चक्का जाम कर रास्ता बंद कर दिया है। चक्का जाम करने के कारण आने - जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
बताया जा रहा है कि समिति के सदस्य रावघाट अंजरेल से लौह अयस्क लादकर निकलने वाले वाहनों को रावघाट पुलिस ने जबरन रोक लिया। जिसके विरोध में समिति ने चक्का जाम किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समणाइश दे रही है। वहीं प्रदर्शनकारी रावघाट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आए दिन ट्रकों को रोकने से उन्हे भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS