धान खरीदी में अनियमितता : 7 महीने से फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों की हेराफेरी के हैं गंभीर आरोप

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में लगभग 45 लाख रुपए की हेराफेरी के मामले में सात महीनें से फरार आरोपियों प्रवीण कुमार डहरिया और उमाशंकर बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें से एक आरोपी को रायपुर और दूसरे को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया है। इस सरकारी राशि गबन करने के इस गंभीर मामले में आरोपी राजेन्द्र ठाकुर, राहुल ठाकुर, संजय कुमार नेताम की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
सलौनी के धान उपार्जन केन्द्र में हुई थी अनियमितता
विदित रहे कि भारत लाल साहू शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित रायपुर शाखा प्रबंधक ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, प्रा. कृषि साख सहकारी समिति सलौनी के धान उपार्जन केन्द्र में 2021-2022 में भारी अनियमितता हुई थी। इसके बाद धान जांच के लिए 29 अप्रैल को कलेक्टर ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया था। जांच में 1606.71 क्विंटल धान की उच्च उनुदान सहित राशि 40 लाख 16 हजार 775 और 9,932 नग बरदाना कमी राशि 4,73,930 कुल राशि 44 लाख 90 हजार 705 की कमी पाई गई थी।
गबन, 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला है दर्ज
कर्मचारी समिति प्रबंधक राजेन्द्र ठाकुर, फड़ प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय नेताम, मुकरदम उमा शंकर बंजारे, पंजी संधारक एवं पूर्व फड़ प्रभारी प्रवीण कुमार डहरिया, बारदाना प्रभारी राहुल ठाकुर द्वारा शासन की राशि का गबन करना पाया गया। शाखा प्रबंधक रोहांसी ने लिखित आवेदन पेश करने पर 2 जून 2022 को अपराध 280/22 धारा 409, 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS