आईएस अधिकारी को छत्तीसगढ़ सरकार ने किया कार्यमुक्त: प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर भेजे गए शिव अनंत तायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शिव अनंत तायल अब जम्मू-कश्मीर सरकार को अपनी सेवा देंगे। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सहमति के बाद राज्य सरकार ने उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सितंबर महीने में उनको इंटर कैडर डेप्युटेशन पर जम्मू-कश्मीर भेजे जाने की अधिसूचना जारी की थी। अब राज्य सरकार ने उनकी सेवा जम्मू-कश्मीर सरकार को सौंप कर कार्यमुक्त कर दिया है। तायल अब श्रीनगर जाकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
उनको कार्यमुक्त किए जाने के बाद तीन IAS अधिकारियों को उनके विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
• 2016 बैच की चंदन त्रिपाठी अब मंडी बोर्ड की MD का प्रभार संभालेंगी। त्रिपाठी अभी पशु चिकित्सा विभाग की संचालक हैं।
• 2016 बैच की ही तुलिका प्रजापति कुछ दिनों तक बीज एवं कृषि विकास निगम की MD होंगी। प्रजापति अभी कृषि विभाग में उप सचिव हैं।
• 2006 बैच के IAS भुवनेश यादव को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। यादव अभी उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव हैं। उनके पास राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक की भी जिम्मेदारी है। हालांकि IAS भुवनेश यादव खुद अवकाश पर हैं। ऐसे में नई जिम्मेदारी जूनियर अफसरों को दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS