जामुल में क्रास वोटिंग का खेल : ज्यादा पार्षदों के बावजूद जैसे-तैसे ही जीते भाजपा के ईश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर खाया गच्चा, कांग्रेस ने मार ली बाजी

जामुल में क्रास वोटिंग का खेल : ज्यादा पार्षदों के बावजूद जैसे-तैसे ही जीते भाजपा के ईश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर खाया गच्चा, कांग्रेस ने मार ली बाजी
X
ईश्वर ठाकुर को 12 वोट मिले... कांग्रेस की सरोजनी को 8 वोट... जबकि उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस की सुनिता चेन्नेवार को 11 वोट मिले... भाजपा की सीमा को 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पार्षदों ने की क्रास वोटिंग... पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग-जामुल। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में यूं तो राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने ज्यादातर नगरीय निकायों में बाजी मार ली थी। लेकिन दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका में पार्षदों की संख्या के लिहाज से भाजपा ने बढ़त बना ली थी। शुक्रवार को वहां पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। भाजपाई यहां संभावित क्रास वोटिंग लेकर सशंकित थे। और उनकी शंका निर्मूल भी नहीं थी। क्यों कि भाजपा के कुछ पार्षदों ने यहां क्रास वोठिंग की है। और इसी के चलते पार्षदों की आधी संख्या के बावजूद यहां उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस ने जीत लिया। हालांकि अध्यक्ष पद पर भाजपा के ईश्वर ठाकुर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। वहीं कांग्रेस की सुनीता चननेवार उपाध्यक्ष चुनीं गईं। ईश्वर ठाकुर दो निर्दलीयों का साथ पाकर जीत दर्ज कर पाए। उधर जामुल में अध्यक्ष पद जीतने के बाद लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा है कि लगातार क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों को छोड़ा नहीं जाएगा। अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई जरूर होगी। देखिये वीडियो-



Tags

Next Story