प्रदेश के राइस मिलर्स में हड़कंप : प्रदेश अध्यक्ष के घर भी आईटी की रेड, प्रदेश के कई शहरों में जारी है जांच

राहुल शर्मा/दुर्ग- छत्तीसगढ़ में कारोबिरियों और राइल मिलरों के ठिकानों पर लगातार आईटी की टीम छापामारी कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित घर पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। मंगलवार की शाम से ही आईटी की टीम व्यापारियों के घर पर छापा मार रही है। इसी के चलते देर रात तक व्यापारियों के बीच खलबली मची हुई है। दीपक नगर स्थित प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास में कार्यवाही की खबर जैसे ही फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश अध्यक्ष के घर में छापामार कार्यवाही के बाद बाकी राइस मिलरों के पसीने छूटने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि, देर रात तक राइस मिल के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के घर पर जांच-पड़ताल चलती रही। दरअसल, कैलाश रूगटा राइस मिल एसोसिएशन की मांगों को राज्य शासन तक पहुंचाने की भूमिका निभाते हैं। इतने बड़े पद पर होने के बाबजूद श्री रूंगटा लंबे समय से राइस मिलर रडार पर थे। सूचना मिलने पर अब आईटी की टीम उनके घर पर जाकर पड़ताल की। हालांकि घर के अंदर क्या-क्या मिला है, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली। वहीं आईटी की टीम ने बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। महासमुंद के राईस मिल व्यवसायी पारस चोपडा के घर पर आईटी की टीम ने दबिश दी हैं। सूत्रों की मानें तो मंगलवार रात से ही व्यवसायी पारस चोपडा के घर आयकर विभाग पहुंचकर छानबीन कर रहा है। हालांकि इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है।
धमतरी जिले में 3 राइस मिलरों के यहां पर आईटी की रेड पड़ी है। यहां पर राइसमिल कारोबारी रोशन चन्द्राकर,राजेंद्र लुकड़ और अजय बरड़िया के घरों पर छापेमारी की जा रही हैं। धमतरी और कुरूद में लगातार आईटी की टीम छापा मार रही हैं। इसलिए राइसमिलरों के ठिकानों पर बवाल मचा हुआ है। इसके साथ ही बालाजी राइस के संचालक प्रमोद अग्रवाल खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के करीबी माने जाते हैं। इनके यहां भी आईटी की रेड़ पड़ी है।
छापेमारी में और भी लिंक मिल सकते हैं...
बता दें, आईटी की टीम को आय से संबंधित जरूरी इनपुट्स मिले थे। वहीं अगर जानकारों की मानें तो सूचना मिलने पर आईटी की टीम ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूगटा के घर पर दबिश दी है। खास बात यह है कि, कैलाश के जरिए कई बड़े लिंक होने की जानकारी भी मिल सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS