जगदलपुर : कलेक्टर ने साइकल पर किया दलपत सागर का मुआयना, कहा- 'सौंदर्यीकरण के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम'

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल दलपत सागर का मुआयना पहुंचे। उन्होंने साइकल से दलपत सागर तालाब का मुआयना किया। इस दौरान महापौर साफ़िरा साहू और पार्षद भी मौजूद रहे। मुआयने के दौरान कलेक्टर ने कहा कि- 'दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मामला लंबे समय से विवादों में रहा है।'
बताया जाता है कि 1772 में राजा दलपत देव ने इस तालाब को शहर के वाटर लेवल तथा निस्तारी के लिए बनाया था। करीब 360 एकड़ में फैला यह तालाब सालों बाद भी साफ नहीं हो पाया है। नगर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी तालाब का तीन हिस्सा जलकुंभियों से पटा हुआ है। जलीय वनस्पतियों ने तालाब को उथला बना दिया है। तालाब के कई हिस्से अतिक्रमण का शिकार हो चुके है। दलपत सागर से लगे मछलीपालन विभाग का तालाब भी दलपत सागर के एक हिस्से में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS