केशकाल घाट पर फिर लगा जाम : देर रात 2 ट्रक एक ही स्थान पर बिगड़ गए, चंद मिनटों में ही लग गया लंबा जाम... मार्ग बहाल होने में लगे घंटों

मनोज गोयल-केशकाल / कोण्डागांव। बस्तर की लाइफ लाइन Nh-30 पर पड़ने वाले केशकाल घाटी में एक बार फिर से जाम लग गया है। खराब सड़क की मरम्मत होने के बाद भी घाटी में जाम लगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। घाट के आठवें मोड़ पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे एक ही स्थान पर दो ट्रकों के खराब हो जाने के कारण, घाटी में रात भर जाम लगा रहा, जिसके कारण देखते ही देखते दोनों और सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस केशकाल घाटी पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद वन वे करते हुए वाहनों का आवागमन शुरू करवा कर उन्हें रवाना किया गया। इसके पश्चात वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से बहाल हुआ। इस दौरान लगभग 6 घंटे तक घाटी में जाम की स्थिति बनी रही। उल्लेखनीय है कि मरम्मत के बाद केशकाल घाट में अब रात्रि में आवागमन के दौरान ओवर टेक के चलते लगातार हादसों का अंदेशा बना रहता है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS