जनपद पंचायत का मामला फिर गर्माया: सदस्यों ने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

जनपद पंचायत का मामला फिर गर्माया: सदस्यों ने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
X
जनपद पंचायत के सदस्य, सभापति सहित अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। पढ़िए पूरी खबर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का जनपद पंचायत अब सूर्खियों में आ गया है। दरअसल, जनपद पंचायत के सदस्य, सभापति सहित अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत के सदस्यों ने अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजली मार्कण्डेय के खिलाफ कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। जनपद अध्यक्ष और पति पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। बता दें कि, कुल 24 सदस्यों में से 19 सदस्यों ने अध्यक्ष पर अविश्वास जताया है।

Tags

Next Story