जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की ख़ुदकुशी, घरेलू विवाद की वजह से मारी गोली

राजनांदगांव। जिले में जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एएसपी जीएन बघेल ने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कैंप में तैनात सिपाही मुकेश मनहर ने एसएलआर से गोली दागकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने रायफल से खुद को गोली मार ली। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान मुकेश मनहर ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। और हत्या के फौरन बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एकाएक थाना परिसर में गोलियों की आवाज़ से अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS